होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नहीं थम रहा महिलाओं के साथ बलात्कार की वारदात, तीन लोगों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

नहीं थम रहा महिलाओं के साथ बलात्कार की वारदात, तीन लोगों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

निर्भया के दोषियों की फांसी के एक साल बाद भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ रेप, लूटपाट और छेड़छाड़ जैसे मामले नहीं रुके है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब भी महिलाओं पर यौन हमला करने से भी नहीं डर रहे है। ऐसा ही एक मामला दक्षिणी दिल्ली से आया है। यहां 25 वर्षीय एक महिला पर यौन हमला करने और एक ट्रक चालक से नकदी लूटने की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान योगेश, नवीन लोहमद और बलजीत के रूप में हुई है और ये सभी आया नगर इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में मामला किया दर्ज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन-चार लोगों द्वार एक महिला पर यौन हमला करने की जानकारी मिली थी। आरोपियों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की भी कोशिश की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की, जिसने आरोप लगाया कि तीन लोगों का उसके भाई के साथ कार में झगड़ा हुआ और जब वह अपने भाई को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उस पर यौन हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

तीन लोगों द्वारा मार-पीट करने के संबंध में एक और शिकायत फोन पर मिली थी

पुलिस ने बताया कि उन्हें तीन लोगों द्वारा मार-पीट करने के संबंध में एक और शिकायत फोन पर मिली थी। कॉल करने वाले ट्रक चालक शहजाद ने आरोप लगाया कि जब मजदूर उसके ट्रक से ईंट उतार रहे थे तभी तीन लोग आए और मारपीट के बाद 30 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों मामलों में यही तीन आरोपी शामिल थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया।


संबंधित समाचार