होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LJP सांसद प्रिंस राज पर रेप का मामला दर्ज, पीड़ित युवती ने चिराग पासवान पर भी लगाया ये आरोप

LJP सांसद प्रिंस राज पर रेप का मामला दर्ज, पीड़ित युवती ने चिराग पासवान पर भी लगाया ये आरोप

बिहार (Bihar) की समस्तीपुर (Samastipur) लोकसभा सीट से एलजेपी सांसद प्रिंस राज (LJP MP Prince Raj) की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। क्योंकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने प्रिंस राज पर एक संगीन मामला दर्ज किया है। एक महिला ने करीब 5 माह पहले शिकायत दी थी। जिसमें प्रिंस राज पर रेप (Rape), आपराधिक साजिश रचने व सबूत मिटाने जैसे आरोप लगाए गए थे। शिकायत दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस एफआईआर में जमुई सीट से एलजेपी के सांसद चिराग पासवान (MP Chirag Paswan) का भी नाम है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद भी चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई प्रिंस पर एक्शन में देरी की। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने 9 सितंबर को मामला दर्ज किया। प्रिंस उन पांच एलजेपी सांसदों में एक हैं, जिन्होंने इस वर्ष जून महीने में चिराग के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत की थी।

सांसद प्रिंस राज ने 10 फरवरी को शिकायतकर्ता पर एक्सटॉर्शन मामला दर्ज कराया था। जिसमें प्रिंस ने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि एक महिला द्वारा उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं। फिर हमारे द्वारा 10 फरवरी को ही शिकायत दर्ज कराई गई थी व पुलिस के समक्ष साक्ष्य पेश किए थे। एलजेपी सांसद प्रिंस ने 17 जून को ट्वीट के माध्यम से महिला के आरोपों पर सफाई दी थी। प्रिंस ने बताया था कि शिकायत कराने वाली महिला के तमाम आरोप झूठे हैं। साथ ही वह उनके प्रोफेशनल भविष्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रच रही है।

ये है पीड़ित महिला का बयान पीड़ित महिला के एडवोकेट सुदेश कुमारी जेठवा ने मीडिया को बताया कि हमारे द्वारा दिल्ली पुलिस में बीते मई महीने में मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद जुलाई माह में दिल्ली कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। अदालत ने सांसद प्रिंस राज व उनके चचेरे भाई चिराग पासवान पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। एलजेपी की पूर्व पदाधिकारी रही महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वो प्रिंस राज से प्रथम बार पार्टी कार्यालय में ही मिली थी। उसके बाद से वह लगातार प्रिंस राज के सम्पर्क में रही थीं। इस बीच एक दिन प्रिंस राज ने महिला को एक ग्लास पानी दिया। जिसको पीने के बाद वह बेहोश हो गईं।
 


संबंधित समाचार