होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAPE CASE : भाई- बहन का पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार कांकेर जिले में एक मुंहबोले भाई ने बहन के किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट

RAPE CASE : भाई- बहन का पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार कांकेर जिले में एक मुंहबोले भाई ने बहन के किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट

RAPE CASE :  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक आरोपी युवक ने अपनी मुंहबोली बहन से दुष्कर्म किया जिससे छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

READ MORE : भोपाल में आयोजित हुआ विद्या भारती का सुघोष कार्यक्रम, CM शिवराज बने मुख्य अतिथि

मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है। यह पूरी घटना 15 जुलाई 2022 की है। उस वक्त 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर पर अकेली थी। तभी उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी(18) , जिसे छात्रा राखी भी बांधा करती थी। वह घर में आया था। बताया गया कि घर आने के बाद लड़के ने पहले नाबालिग से यहां-वहां की बातें की। फिर जबरदस्ती उससे संबंध बनाया। लड़की ने इस बात का विरोध भी किया था, मगर आरोपी नहीं माना। घटना के वक्त लड़की के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। इसी बात का लड़के ने फायदा उठाया था। रेप करने के बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तूने किसी को कुछ बताया तो तुझे बदनाम कर दूंगा, मार डालूंगा।। इसके बाद युवक जब लड़की को अकेला पाता उससे शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच 21 जनवरी को लड़की तबीयत बिगड़ गई।

READ MORE : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोधियों को मंत्री उषा ठाकुर ने बताया देशद्रोही, कांग्रेस ने विवाद को बताया RSS-BJP की साजिश

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की, तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि मनोज ने उसे धमकी दी थी। इसलिए वह चुप थी। लड़की को अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती हो चुकी है। जिसके बाद मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस से की थी। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News Videos देखें: 

 

 


संबंधित समाचार