होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

1987 में आए रामायण सीरियल के राम सीता परफॉर्म करेंगे इस साल राजधानी रायपुर के मशहूर WRS दशहरा मैदान में

1987 में आए रामायण सीरियल के राम सीता परफॉर्म करेंगे इस साल राजधानी रायपुर के मशहूर WRS दशहरा मैदान में

RAIPUR : रायपुर के WRS कॉलोनी के मैदान में पिछले 52 साल से दशहरा उत्सव का आयोजन हो रहा है। यहां कोरोना के चलते पिछले 2 सालों से भव्य आयोजन नहीं हो पा रहा था। मगर इस बार एक बार फिर से ये आयोजन काफी भव्य होने वाला है। कारण ये है की इस बार आयोजन समिति ने इस बार सीरियल में भगवान राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका चिखलिया को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। और राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध WRS कॉलोनी दशहरा उत्सव में इस बार सीरियल रामायण के राम और सीता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने वाले हैं। देशभर में लोग जानते हैं। 1987 में आए रामायण सीरियल को लोगों ने काफी पसंद किया था। रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को लोग इतना पसंद करने लगे थे कि इसमें काम करने वाले किरदारों को ही लोग भगवान मानने लगे थे। सभी मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल होते रहे हैं। राज्य गठन के बाद यह राजधानी का सबसे प्रमुख दशहरा आयोजन बन गया है। यहां रावण दहन देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। शनिवार को रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, महापौर एजाज ढेबर और विधायक कुलदीप जुनेजा ने WRS मैदान पहुंचकर तैयारियाें का जायजा लिया। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी।उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी और आयोजन समिति से जुड़े लोग वहां पहुंचे थे।

अरुण गोविल और दीपिका के किरदार को काफी पसंद किया गया था। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान भी रामायण का प्रसारण फिर से शुरू किया गया था। आयोजकों ने बताया, कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।


संबंधित समाचार