होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ram Navami 2024: रामनवमी इन 5 राशियों के लिए है बेहद शुभ, भगवान राम की बरसेगी कृपा, मिल सकता है पद-पैसा, प्यार

Ram Navami 2024: रामनवमी इन 5 राशियों के लिए है बेहद शुभ, भगवान राम की बरसेगी कृपा, मिल सकता है पद-पैसा, प्यार

Ram Navami 2024 : इस बार 17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार कर्क लग्न और राशि में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था और इस बार ऐसा ही योग राम नवमी के दिन बन रहा है। दोपहर अभिजीत मुहूर्त में ऐसा ही योग बन रहा है। रामनवमी पर गजकेसरी योग भी रहने वाला है। इस बार राम नवमी पर बेहद दुर्लभ और खास संयोग बन रहा है। जो मीन सहित राशियों के लिए बेहद खास है, तो चलिए जानते है कौन से है वो 5 राशियां जिस पर इस अद्भुत संयोग का प्रभाव पड़ने जा रहा है। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर भगवान श्री राम की विशेष कृपा बरसने वाली है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। दान पुण्य का फल मिलेगा।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए भी इस साल की रामनवमी बेहद खास होने वाली है। जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। धन खर्च बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति का लाभ मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी रामनवमी अनुकूल रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए समय शुभ है। करियर और कारोबार में लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर भी भगवान राम मेहरबान होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी इस बार की रामनवमी विशेष रहेगी। सफलता और तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी।


संबंधित समाचार