होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजिम त्रिवेणी संगम 21 हजार ‘आशीर्वाद के दीयों’ से हुआ रोशन, गरियाबंद में जले 10 लाख दीप

राजिम त्रिवेणी संगम 21 हजार ‘आशीर्वाद के दीयों’ से हुआ रोशन, गरियाबंद में जले 10 लाख दीप

सोमा शर्मा// राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गरियाबंद जिले में ‘25 वर्ष सेवा संकल्प’ अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम में 21 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। वहीं, पूरे गरियाबंद जिले में करीब 10 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिसमें अकेले राजिम विधानसभा क्षेत्र में सवा 6 लाख दीये जलाने का दावा किया गया।

21 हजार दीपों से जगमगाया त्रिवेणी संगम

राजिम के त्रिवेणी संगम घाट पर आयोजित कार्यक्रम में 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। इस दौरान गंगा आरती का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

गरियाबंद जिले में 10 लाख दीयों का दावा

‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत गरियाबंद जिले के अलग-अलग धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। भूतेश्वर नाथ महादेव परिसर, पंचकोशी क्षेत्र के फणिकेश्वरनाथ और कोपेश्वर नाथ महादेव सहित कई स्थानों पर लोगों ने दीप जलाए। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किए। आयोजकों के मुताबिक, पूरे जिले में करीब 10 लाख दीप जलाए गए।

राजिम विधानसभा में सवा 6 लाख दीये

आयोजकों के अनुसार, राजिम विधानसभा क्षेत्र में ही सवा 6 लाख यानी करीब 6.25 लाख दीप जलाए गए। वहीं राजिम नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए और करीब 3 हजार दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से राजिम शहर और आसपास का क्षेत्र दीपावली से पहले ही रोशन नजर आया।

विधायक समेत ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, एसडीएम विशाल महाराणा समेत भाजपा पदाधिकारी, जनपद पंचायत और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। राजिम विधायक रोहित साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


संबंधित समाचार