होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, सरकार की अधिसूचना जारी; विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, सरकार की अधिसूचना जारी; विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के  गरियाबंद जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी राजिम को अब नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। लंबे समय से चली आ रही स्थानीय नागरिकों की मांग को स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका घोषित कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके साथ ही वर्तमान नगर पंचायत की सीमाओं को ही नई नगर पालिका की सीमा माना जाएगा।

विकास कार्यों को मिलेगा नया आयाम

नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद राजिम में शहरी विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। अब स्थानीय निकाय को अधिक प्रशासनिक अधिकारों के साथ-साथ वित्तीय संसाधन भी उपलब्ध होंगे, जिससे सड़क, पेयजल, नाली, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा सकेगा।

सरकार ने जताया सुनियोजित विकास का भरोसा

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार का यह निर्णय राजिम के समग्र और सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर पालिका बनने से आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा और शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में तेजी से काम होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उद्यान, सामुदायिक भवन, सड़क, जलापूर्ति और स्वच्छता जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

केंद्र और राज्य की योजनाओं का मिलेगा बेहतर लाभ

नगर पालिका बनने के बाद राजिम को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का अधिक प्रभावी लाभ मिल सकेगा। इससे विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ शहर के नागरिकों को मिलेगा।

शहरवासियों में खुशी का माहौल

राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद शहर में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रयास कर रहे स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे शहर के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राजिम के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और भविष्य में निवेश एवं रोजगार के नए अवसर भी बढ़ सकते हैं।


संबंधित समाचार