होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DEWAS NEWS : नशे के खिलाफ देवास पुलिस का विशेष अभियान, जागरूगता फैलाने सड़कों पर उतरेगी टीम, तैयारी शुरू

DEWAS NEWS : नशे के खिलाफ देवास पुलिस का विशेष अभियान, जागरूगता फैलाने सड़कों पर उतरेगी टीम, तैयारी शुरू

देवास : मध्य प्रदेश में बढ़ते नशे के लत से लोगों को दूर रखने के लिए प्रशासन द्वारा 15 जुलाई से नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत की जाएगी।  तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही प्रदेशभर में 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के जरिए लोगों को नशे से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिसकी शुरुआत देवास जिले के नेमावर क्षेत्र में भी कल से होने जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाया जायेगा अभियान 

इधर, अभियान को लेकर नेमावर थाना प्रभारी टीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों और देवास पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज को इस समस्या के प्रति जागरूक बनाना है।

स्कूलों - कॉलेजों में चलाया जायेगा अभियान 

अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जन-चौपाल, संवाद कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।


संबंधित समाचार