होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather : मप्र में मानसून की विदाई से पहले फिर बरसेंगे बादल, 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather : मप्र में मानसून की विदाई से पहले फिर बरसेंगे बादल, 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ चुका है। तो वही प्रदेश में एक बार फिर बारिश की रफ़्तार तेज होती हुए नजर आ रही है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वही अगले चार दिनों तक कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर और देवास समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भी होगी बारिश 

इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह और छतरपुर सहित अन्य जिलों में भी बारिश का अनुमान है।

 25 - 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 23 और 24 सितंबर को कुछ जिलों में भारी बारिश, जबकि 25 और 26 सितंबर को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले कुछ दिन बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब आगे बढ़कर मजबूत हो सकता है। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ने के संकेत हैं। इसी वजह से मध्यप्रदेश में भी अगले कुछ दिन बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेंगे।
 


संबंधित समाचार