होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम के दो रंग, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट; 12 अक्टूबर से साफ होगा मौसम

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम के दो रंग, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट; 12 अक्टूबर से साफ होगा मौसम

भोपाल : मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड, बारिश और गर्मी का मिला जुला मौसम बना हुआ है। दिन में जहां कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। तो वही रात में गुलाबी ठंड  लोगों को राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल - इंदौर में जहां आज मौसम साफ़ रहेगा। तो वही 9 जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। 

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट 

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्यप्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का यह बदलाव जारी रह सकता है। दूसरी ओर, राजधानी भोपाल और इंदौर समेत पश्चिमी हिस्से में फिलहाल धूप और शुष्क मौसम का असर दिखाई दे रहा है।

12 अक्टूबर से मौसम साफ होने के आसार

प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में आने वाले दिनों में कमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 12 अक्टूबर से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थम सकता है और आसमान साफ होने लगेगा। इससे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 11 अक्टूबर तक प्रदेश के पूर्वी जिलों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा.


संबंधित समाचार