होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी ! रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 1599 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज

Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी ! रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 1599 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज

RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026: अगर आपको भी रेलवे में नौकरी करना है तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे भर्ती सेल (RRC भुवनेश्वर) ने ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के तहत एक्ट अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक साइट पर विजिट कर मौके का लाभ उठाए। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकरिक साइट पर विजिट करें। 

पदों का विवरण 

डिवीजन: कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, मंचेश्वर, भुवनेश्वर – 250,RGDA डिवीज़न – 292, खुर्दा रोड डिवीज़न (ELS, अंगुल और IOH डिपो) – 773,संबलपुर डिवीज़न (कोचिन, BLGR) – 262, हेड क्वार्टर, ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर – 22

  • सामान्य (UR) 633
  • अनुसूचित जाति (SC) 251
  • अनुसूचित जनजाति (ST) 116
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 435
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 164
  • दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) 50
  • पूर्व सैनिक (ESM) 42

​शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: जनरल / OBC / EWS (पुरुष) 100, SC / ST / PwBD / महिला कोई फीस नहीं

स्टाइपेंड :

10,000 - 18,200 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcbbs.org.in पर जाएं।
  • ECoR Apprentice Recruitment 2026-27 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

 


संबंधित समाचार