होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABAH ELECTION : राहुल गांधी के इस से चुनाव लड़ने के आसार, सीट पर है भाजपा का कब्जा

LOKSABAH ELECTION : राहुल गांधी के इस से चुनाव लड़ने के आसार, सीट पर है भाजपा का कब्जा

अमेठी। उत्तर प्रदेश की अमेठी (Amethi) लोकसभा सीट (Loksabh Sheet) को लेकर राजनीतिक (Political) चर्चाएं लगातार जोरों पर हैं। इस सीट से एक बार फिर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चुनाव लड़ने की बातें समानें आ रही हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी एक मई को अमेठी लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल (Ragestration) कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में सपा नेता अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इंड़ी गठबंधन में शामिल पार्टियां भाजपा से टक्कर लेने के लिए मन बना चुकी हैं, जबकि भाजपा लगातार चुनावी दौर में एक कदम आगे चल रही है।

चुनाव में शिकस्त

अमेठी सीट से भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी सांसद हैं। यह सीट पूर्व में कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही। जिस पर अब भाजपा का कब्जा है इस सीट से स्मृति ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को पिछले लोकसभा के चुनाव में शिकस्त दी थी। इस बार के चुनाव की शुरूआत से ही स्मृति लगातार राहुल को इस सीट से चुनाव लडनें की चुनौती भी देती नजर आ रही हैं।

अमेठी और रायबरेली की सीट पर कांग्रेस के पूर्व के नेताओं ने चुनाव लड़ते हुए लगातार अपनी जीत दर्ज की थी। अब यहां पर पूरी तरह से परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इस बार के लोकसभा चुनाव से पहले ही रायबरेली की सीट छोड़ते हुए राज्यसभा का चुनाव लड़ कर सांसद बन गई हैं। अब रायबरेली से प्रियंका वाड्रा और रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात सामने आई है। हालांकि कांग्रेस ने इन सीटों पर अभी तक अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।
 


संबंधित समाचार