भोपाल : मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 24 फरवरी को भोपाल आने वाले है। जहां वो अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में हल्ला बोल करेंगे और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे।
कांग्रेस किसान सम्मेलन मैं होंगे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को राहुल गांधी और खड़के भोपाल आएंगे और किसान से जुड़े एक बड़े सम्मलेन में शामिल होंगे और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन करेंगे। सम्मलेन कहा होगा फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस सम्मलेन में कांग्रेस के अभी दिग्गज नेता शामिल होंगे।
डील से किसान सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित
आंदोलन की शुरुआत भोपाल से हो रही है। इसके बाद प्रदेशभर में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इधर, राहुल गांधी के आगमन और ट्रेड डील को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। जिनके हित में इस लड़ाई की शुरुआत की जा रही है।