होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : दतिया में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

MP NEWS : दतिया में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा सुबह स्कूल गई थी। जिसके बाद वापस आने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। देर शाम जब बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को घटना का खुलासा हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

आत्महत्या का कारण अज्ञात 

घटना दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जिगनिया की है। जहां 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस ने केस दर्ज कर परिजनों और मृतक छात्रा के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। 

घटना की जानकारी छात्रा के पिता ने दी

इधर, घटना की जानकारी देते हुए मृतक छात्रा के पिता  जरदान जाटव ने बताया कि अनामिका सुबह कोचिंग गई थी। इसके बाद वही से वो स्कूल चली गई। लेकिन जब वो वापस आई तो सीधा अपने कमरे में चली गई। जब देर शाम तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसकी मां को शक हुआ। जिसके बाद परिजन व मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो छात्रा छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। 

मुस्लिम युवक छात्रा को कर रहा था परेशान 

नाबालिग की मौत को लेकर बच्ची की मां ने बताया कि एक मुस्लिम युवक उनकी बेटी को कुछ समय से परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत कई बार उसने हमसे की। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। छात्रा इंदरगढ़ कन्या पाठशाला में पढ़ती थी। 


संबंधित समाचार