होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Neet Paper: भोपाल में CRPF जवानों की निगरानी में केंद्रों पर भेजे गए पेपर 

Bhopal Neet Paper: भोपाल में CRPF जवानों की निगरानी में केंद्रों पर भेजे गए पेपर 

Bhopal Neet Paper: देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक NEET को लेकर भोपाल जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा की एक ऐसी अभेद्य चक्रव्यूह तैयार की है, जिसे भेद पाना नामुमकिन है। पेपर लीक के किसी भी खतरे को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए इस बार प्रश्नपत्रों के परिवहन से लेकर उनके वितरण तक कमांडो-लेवल की कमान तैनात की गई है। राजधानी भोपाल के सभी 32 परीक्षा केंद्रों पर CRPF के सशस्त्र जवानों के कड़े साए में प्रश्नपत्रों को पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है।

सेना की निगरानी

नीट परीक्षा के पेपरों को भोपाल लाने के लिए इस बार देश की सैन्य कमान का सहारा लिया गया। प्रश्नपत्रों को बेहद गोपनीय तरीके से सेना के विशेष विमान के जरिए भोपाल लाया गया था। भोपाल पहुंचने के बाद इन पेपरों को हबीबगंज स्टेशन के सामने स्थित केनरा बैंक के मुख्य स्ट्रॉन्गरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा गया था। आज सुबह बैंक से 32 अलग-अलग विशेष कारों के जरिए भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों के लिए पेपर रवाना किए गए।

3 लेयर सुरक्षा कवच

प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कप्तानों ने हर गाड़ी के मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए एक प्रोटोकॉल लागू किया है। जिस भी कार में स्टील बॉक्स के अंदर सीलबंद पेपर रखे गए हैं, उसके ठीक पीछे एक सुरक्षा फॉलो गाड़ी तैनात की गई है। इस काफिले की सुरक्षा में दो तहसीलदार और दो CRPF के हथियारबंद जवान लाइव तैनात हैं।

स्टील बॉक्स और QR कोड

पेपरों की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए उन्हें स्टील के मजबूत बॉक्सों में सीलबंद किया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर यह पेपर 3 लेयर सुरक्षा सील में बंद बक्सों के रूप में ही पहुंचेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बॉक्स खोलने के प्रयास को तुरंत पकड़ने के लिए हर स्टील बॉक्स पर एक विशेष QR कोड लगाया गया है। इस कोड को केवल अधिकृत अधिकारी ही परीक्षा के नियत समय पर स्कैन कर अनलॉक कर सकेंगे। 

आपको बता दें कि आज दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक NEET परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए भोपाल में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। नीट परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार मेट्रो निर्माण के चलते कई मार्ग प्रभावित रहेंगे इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग से बचने की भी सलाह दी गई है। 


संबंधित समाचार