होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS: सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने प्रसाशन की अनोखी पहल, जानकारी देने वालो को देंगे ₹5000 इनाम

JABALPUR NEWS: सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने प्रसाशन की अनोखी पहल, जानकारी देने वालो को देंगे ₹5000 इनाम

जबलपुर :  मध्य-पूर्व (ईरान-इज़रायल) के बीच जारी युद्ध का असर मध्य प्रदेश सहित देशभर में पड़ रहा है। कच्चे तेल की कमी के चलते कीमतों में जहां बढ़ोतरी की गई है। तो वही दूसरी तरफ महंगाई और सुविधाओं की कमी को देखते हुए मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू कर दी गई है। जिसको रोकने के लिए प्रशासन ने अनोखा कदम उठाते हुए सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग की जानकारी देने वालों को ₹5000 रूपए तक इनाम देने की घोषणा की है। 

 पहचान रखी जाएगी गुप्त

इतना ही नहीं जानकारी देने वालों की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। दरअसल, जबलपुर जिला प्रशासन ने रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए इस प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इस नेक काम में मदद करने वालों को जब्त सिलेंडरों की लागत का 25 प्रतिशत दिया जायेगा। 

दो मोबाइल नंबर किए जारी

सूचना देने के लिए जिला प्रशासन ने दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं. कोई भी व्यक्ति LPG नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 88780 38092 पर कॉल कर सकता है या कंट्रोल रूम के नंबर 9584319092 पर कॉल या वॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से सूचना दे सकता है। 

सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी रोकने उठाया कदम 

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं LPG नोडल अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र को इसका प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही जिले में गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को जागरूक करना और उन्हें प्रशासन की मदद के लिए आगे लाना है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। साथ ही जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक गैस की सही आपूर्ति की जा सके। 
 


संबंधित समाचार