होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन ऐप और नेशनल जल जीवन कोष का शुभारंभ किया, कही ये बात

पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन ऐप और नेशनल जल जीवन कोष का शुभारंभ किया, कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल जीवन मिशन ऐप (Jal Jeevan Mission app) और नेशनल जल जीवन कोष (National Jal Jeevan Kosh) का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 2 अक्टूबर का दिन है। देश के 2 महान सपूतों को हम गर्व के साथ याद कर रहे हैं। पूज्य बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी, इन दोनों महान व्यक्तित्वों के मन में गांव ही बसे थे।

जल जीवन मिशन का विजन, सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है। ये Decentralisation का- विकेंद्रीकरण का भी बहुत बड़ा Movement है। ये Village Driven- Women Driven Movement है। इसका मुख्य आधार, जनआंदोलन और जनभागीदारी है। जल जीवन मिशन ऐप के माध्यम से पानी की गुणवत्ता की जांच और निगरानी पूरे देश में पानी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करेगी।

बापू के सपने को साकार करने के लिए देशवासियों ने निरंतर परिश्रम किया है। आज देश के शहर और गांव खुद को खुले में शौच से मुक्त कर चुके हैं। करीब 2 लाख गांवों ने अपने यहां कचरा प्रबंधन का काम शुरु कर दिया है। 40 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने का फैसला किया है। गांधी जी कहते थे कि ग्राम स्वराज का वास्तविक अर्थ आत्मबल से परिपूर्ण होना है। इसलिए मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि ग्राम स्वराज की ये सोच, सिद्धियों की तरफ आगे बढ़े।

2014 में जब देश ने मुझे नया दायित्व दिया तो मुझे गुजरात के ग्राम स्वराज के अनुभवों का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का अवसर मिला। ग्राम स्वराज का असली लाभ तभी मिलेगा, जब गांव के लोगों की, गांव के विकास कार्यों से जुड़ी प्लानिंग और मैनेजमेंट में सक्रिय भागीदारी हो। पीएम मोदी ने आगे कहा कि खादी और स्थानीय हस्तशिल्प की बिक्री भी बढ़ी है। इन सभी पहलों के साथ, राष्ट्र आत्मानिर्भर भारत के मिशन के साथ चल रहा है।
 


संबंधित समाचार