होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BMC Elections 2026: मुंबई में आज मतदान, राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सेवाओं पर पड़ा असर...

BMC Elections 2026: मुंबई में आज मतदान, राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सेवाओं पर पड़ा असर...

BMC Elections 2026: देश की सबसे बड़ी नगर निकायों में शामिल बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव के लिए आज मुंबई में मतदान किया जा रहा है। करीब 1.03 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर निगम की सत्ता तय करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने आज मुंबई में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिसके कारण शहर की कई सेवाओं पर असर पड़ा है।

BMC चुनाव के कारण आज क्या-क्या बंद:

चुनाव दिवस होने की वजह से मुंबई में कई सरकारी और वित्तीय गतिविधियां ठप हैं। सरकारी दफ्तर: BMC क्षेत्र में आने वाले राज्य और केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद हैं वहीं अधिकांश सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद, लेकिन ATM और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू, शेयर बाजार आज BSE और NSE में कोई ट्रेडिंग नहीं,BMC संचालित और कई निजी शिक्षण संस्थानम स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं, क्योंकि कई जगह मतदान केंद्र बनाए गए हैं, बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे मुंबई में शराब की बिक्री पर रोक बार, पब, वाइन शॉप और रेस्टोरेंट में शराब परोसने की अनुमति नहीं है। 

किन सेवाओं पर नहीं पड़ा असर:

मतदान के बावजूद मुंबई की आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। लोकल ट्रेन और मेट्रो: सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें, मेट्रो और BEST बसें तय समय पर चल रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं: अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड पूरी तरह सक्रिय। जरूरी दुकानें: किराना स्टोर, दूध बूथ और दैनिक जरूरत की दुकानें खुली। मॉल और सिनेमा: कई मॉल और मल्टीप्लेक्स दोपहर बाद खुल सकते हैं, ताकि कर्मचारी पहले मतदान कर सकें।

सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ मतदान:

मुंबई के 10,231 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाते समय वोटर आईडी, आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखने की सलाह दी गई है।

16 जनवरी को आएंगे नतीजे:

BMC चुनाव को इसके बड़े बजट और प्रशासनिक ताकत के कारण अक्सर ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ भी कहा जाता है। इस हाई-प्रोफाइल चुनाव के नतीजे 16 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे।


संबंधित समाचार