होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

एंटीफा को राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषित किया आतंकवादी संगठन: जानिए क्या था चार्ली किर्क से इसका कनेक्शन...

एंटीफा को राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषित किया आतंकवादी संगठन: जानिए क्या था चार्ली किर्क से इसका कनेक्शन...

Charlie murder case: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या हो गई है. जिसके बाद से एक बार फिर अमेरिका में राजनीतिक तनाव चरम पर हैं. दरअसल  एंटीफा को चार्ली की हत्या के बाद प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है. इसकी जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्विट कर दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विट:

एंटीफा को ट्रंप ने कट्टरपंथी वामपंथी आपदा और एक खतरनाक बीमार बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, सभी अमेरिकी देशभक्तों को  ये सूचित करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि, मैंने अब इसे एक प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. मैं दृढ़ता पूर्वक ये अनुशंसा करता हूँ कि एंटीफा को वित्त पोषित करने वाली इस प्रथाओं के मुताबिक उच्चतम कानूनी मानकों की बारीकी से जांच होगी. 

कैसे हुई चार्ली किर्क हत्या: 

चार्ली किर्क (31) टर्निंग पॉइंट यूएसए के सीईओ, दक्षिण पंथी कार्यकर्ता और सह-संस्थापक थे। उनकी हत्या यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान 10 सितंबर को गोली मारकर की गई थी, बता दें कि, किर्क की गर्दन में हमलावर ने गोली मारी थी। और फिर ये हम्लावर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार कर लिया है. अदालती दस्तावेज़ों के मुताबिक रॉबिन्सन ने मैसेज कर अपने ट्रांसजेंडर साथी से हत्या की बात कबूली थी।

समूहों के खिलाफ होगी समन्वित कार्रवाई:
 
किर्क द्वारा भेजे गए आखिरी संदेश को लेकर डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने दावा किया कि वामपंथी चरमपंथी समूहों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की बात कही गई थी, और मिलर ने द चार्ली किर्क शो पॉडकास्ट पर कहा,  सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर संघीय सरकार इन्हें समाप्त करेगी।

कौन हैं एंटीफा:

गैर-लाभकारी थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज़ (CSIS) के अनुसार, एंटीफा एक विकेंद्रीकृत अति-वामपंथी नेटवर्क है, जो खुद को फासीवाद विरोधी मानता है। ये समूह आमतौर पर दक्षिणपंथी रैलियों का विरोध करते हैं और सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के ज़रिए अपनी गतिविधियाँ संचालित करते हैं।


संबंधित समाचार