होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा: बस्तर पंडुम 2026 का करेंगी भव्य उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा: बस्तर पंडुम 2026 का करेंगी भव्य उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर पंडुम के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान वे बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प, जनजातीय कलाओं, लोकवेशभूषा और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करेंगी। राष्ट्रपति कलाकारों और शिल्पकारों से सीधे संवाद कर उनकी कला, संस्कृति और जीवनशैली के बारे में जानकारी भी प्राप्त करेंगी।

विशिष्ट अतिथियों से भेंट और सामूहिक छायाचित्रण

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात करेंगी तथा समूह छायाचित्रण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके पश्चात वे मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेंगी।

‘बस्तर पंडुम 2026’ का होगा औपचारिक उद्घाटन

मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जिसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह के दौरान बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को दर्शाते हुए पारंपरिक आदिवासी नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ये प्रस्तुतियां बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी।

राष्ट्रपति करेंगी जनसभा को संबोधित

कार्यक्रम में पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल संबोधन करेंगे, वहीं कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगी। समापन के पश्चात राष्ट्रपति जगदलपुर से रायपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 


संबंधित समाचार