होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां, तैयारियां जारी

MP NEWS : 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां, तैयारियां जारी

President Murmu Visit MP: जबलपुर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाली है। जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां जहां अलर्ट मोड पर है। तो वही राष्ट्रपति इस बार करीब 4 -5 दिन मध्य प्रदेश में रहेगी और विभिन कार्यकर्मो में शामिल होंगी। आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही दौरे के दौरान चयनित जगहों पर ट्रैफिक और रूट डाइवर्ट रहेंगे। 

आदिवासी सशक्तिकरण कार्यक्रम में होंगी शामिल 

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून 2026 को बैतूल जिले के दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित 'आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण' विषयक विशाल आदिवासी महासम्मेलन मे शामिल होंगी। इसके साथ ही 18 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और पूजन करेंगी। साथ ही 19 जून को राष्ट्रपति सिकल सेल के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

विशेष निगरानी व्यवस्था लागू

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास के दौरान ओंकारेश्वर बांध परियोजना के विश्रामगृह में ठहरेंगी। उनके आगमन को देखते हुए मार्गों के सुधार और यातायात सुचारु बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है।

राष्ट्रपति करेंगी कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण 

इसके साथ ही 20 जून को राष्ट्रपति जबलपुर पहुचेंगी और 21 जून को शहर के दो प्रमुख आयोजनों में शामिल होंगी. गैरिसन ग्राउंड में होने वाले योग दिवस और रादुविवि में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद 21 जून को ही राष्ट्रपति कुनो नेशनल पार्क पहुंचेगी तथा रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद वे 22 जून को सुबह कुनो भ्रमण करेंगी और फिर 10 बजे यहां से रवाना हो जाएंगी। फ़िलहाल कार्यक्रम के शिड्यूल को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 


संबंधित समाचार