होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : नीट परीक्षा की तैयारियां का कमिश्नर-कलेक्टर ने लिया जायजा, परीक्षार्थियों - अभिभावकों के लिए विशेष इंतजाम

INDORE NEWS : नीट परीक्षा की तैयारियां का कमिश्नर-कलेक्टर ने लिया जायजा, परीक्षार्थियों - अभिभावकों के लिए विशेष इंतजाम

इंदौर : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट (NEET Undergraduate) की पुनः परीक्षा को लेकर इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दिशा-निर्देश किए जारी

इसी कड़ी में तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए शीतल पेयजल, बैठने के लिए पर्याप्त छाया और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

23,089 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा 

जिले में इस बार कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23,089 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

विशेष बस सेवाएं संचालित की जाएंगी

इतना ही नही दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एआईसीटीएसएल की विशेष बस सेवाएं भी संचालित की जाएंगी, जिससे उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद मिलेगी। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए भी केंद्र के बाहर टेंट और पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।

केंद्रों पर पुलिस बल रहेगा तैनात

सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष निगरानी करेगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने परीक्षार्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें. छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरी तरह पारदर्शी माहौल में परीक्षा दें और केवल अपने निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करें.


संबंधित समाचार