होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Betul news : 18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कार्यक्रम का शिड्यूल जारी, अलर्ट मोड में प्रशासन

Betul news : 18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कार्यक्रम का शिड्यूल जारी, अलर्ट मोड में प्रशासन

President Droupadi Murmu betul visit: बैतूल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून से 22 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेगी। आगमन को लेकर तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रपति का पांच दिवस दौरा  ग्वालियर, श्योपुर, इंदौर, बैतूल और जबलपुर में प्रस्तावित है। जिसको लेकर कार्यक्रम का आधिकारिक शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 

आदिवासी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में  होंगी शामिल

बता दें कि पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  बैतूल जिले का दौरा करेंगी। जहां वो जिला मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम ब्रह्मकुमारीज संस्थान द्वारा आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर आयोजित किया जा रहा है। 

हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी मिलानपुर

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से मिलानपुर हेलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद वे 11:20 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगी। कार्यक्रम का समापन दोपहर 12:10 बजे प्रस्तावित है। इस दौरान राष्ट्रपति आदिवासी समाज के विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा कर सकती हैं।

सुरक्षा में एक हजार जवान रहेंगे तैनात

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड और मार्गों पर लगभग एक हजार सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा मानकों के तहत होटल, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

आदिवासी समाज को मिलेगी नई दिशा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा बैतूल जिले के लिए विशेष महत्व रखता है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से आदिवासी समाज के विकास और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।


संबंधित समाचार