होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHANDWA NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची ओंकारेश्वर, राज्यपाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

KHANDWA NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची ओंकारेश्वर, राज्यपाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खण्डवा : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति बैतूल में आयोजित कार्यकर्मों में शामिल होने के बाद ओंकारेश्वर पहुंच चुकी है। जहां राज्यपाल मंगु भाई पटेल और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

कुंवर विजय शाह मौके पर रहे मौजूद 

इस दौरान मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा विधायक व खण्डवा महापौर अमृता अमर यादव, अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, डीआईजी खरगोन रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन भी मौके पर मौजूद रहे। 

सिकल सेल एनीमिया दिवस

जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति शाम को भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी और संध्या आरती में भी शामिल होंगी और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानि की 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी, फिर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी। 

ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून तक यातायात रहेगा डाइवर्ट

इधर, राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की हैं। ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून तक यातायात डाइवर्ट रहेगा। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किये गए है। 

भारी वाहनों का रूट बदला गया

  • इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर चलने वाले भारी मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा.
  • तेजाजी नगर डायवर्जन- इंदौर से खंडवा जाने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर, महू, मानपुर, धामनोद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होते हुए खंडवा आएंगे.
  •  सिमरोल डायवर्जन- सिमरोल से आने वाले वाहन मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होकर खंडवा पहुंचेंगे.
  • बडवाह डायवर्जन- इन्दौर की ओर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन बडवाह से मण्डलेश्वर कसरावद, खरगोन होते हुये भीकन गांव, देशगावं, खण्डवा पहुंचेंगे.
  • देशगांव डायवर्जन- खण्डवा से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव खरगोन कसरावद होते हुये इन्दौर जा सकेंगे
  • मण्डलेश्वर-  मण्डलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुए इन्दौर पहुंचेंगे.

मध्यम एवं छोटे वाहन डायवर्जन व्यवस्था

  • इंदौर की ओर से आने वाले छोटे और मध्यम वाहन बड़वाह, मोरटक्का, सनावद और इनपुन होते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड और ताम्रकर पार्किंग तक पहुंचेंगे.
  • खंडवा और मूंदी की ओर से आने वाले वाहन भी सनावद और इनपुन के रास्ते इन्हीं पार्किंग स्थलों तक पहुंचेंगे.
  • पार्किंग से श्रद्धालुओं को पैदल दर्शन और स्नान के लिए जाना होगा.

 


संबंधित समाचार