होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jobat Crime: आलीराजपुर के जोबट में चोर ने किए अनाज व्यापारी के 19 लाख पार!

Jobat Crime: आलीराजपुर के जोबट में चोर ने किए अनाज व्यापारी के 19 लाख पार!

कांतिलाल राठौर, आलीराजपुर/जोबट: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिला अंतर्गत आने वाले जोबट में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के एक अनाज व्यापारी के गोदाम से एक शातिर चोर ध्यान भटकाकर करीब 19 लाख रुपये नकद से लबालब भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पूरे व्यापारिक जगत और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

व्यापार की आड़ में चाल

जानकारी के अनुसार व्यापारी प्रदीप जैन जब अपने गोदाम पर किसानों से अनाज खरीदी कर रहे थे, उसी समय एक अज्ञात युवक फर्जी ग्राहक बनकर उन्हें भांपने पहुंचा। जैसे ही अनाज के मोल-भाव और तौल के फेर में व्यापारी का ध्यान थोड़ा सा भटका, आरोपी युवक ने काउंटर के पास रखे रुपयों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और गायब हो गया। व्यापारी के मुताबिक, किसानों को भुगतान करने के लिए बैग में 19 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी।

CCTV में कैद हुआ चोर

वारदात की पूरी लाइव गोदाम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक किस तरह बैग को दबाकर गली की तरफ भाग रहा है। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की भनक लगते ही जोबट थाना पुलिस की टीम तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। आलीराजपुर पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जोबट से जुड़ने वाले सभी सीमाओं पर नाकाबंदी लगा दी है। 


संबंधित समाचार