होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indore news : इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारी तेज, कांग्रेस निकालेगी झांकी

Indore news : इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारी तेज, कांग्रेस निकालेगी झांकी

इंदौर। राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने विशाल डोम तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए करीब दो लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जबकि डोम की क्षमता लगभग 15 हजार लोगों की बताई जा रही है।

अनंत चतुर्दशी में होगी कांग्रेस की चल समारोह

इसी बीच कांग्रेस ने अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में भी अपनी भागीदारी दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने झांकी निकालने की अनुमति के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपा है।

राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे 

कांग्रेस के मुताबिक झांकी को राजनीतिक प्रचार से अलग सामाजिक और युवा केंद्रित स्वरूप दिया जाएगा। इसमें छात्रों और युवाओं की आवाज, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़ी आकांक्षाओं को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करने की योजना है। आवेदन में राहुल गांधी द्वारा युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने का भी उल्लेख किया गया है।

यातायात व्यवस्था का होगा पालन

पार्टी ने प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि झांकी के दौरान निर्धारित नियमों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और यातायात व्यवस्था का पूरी तरह पालन किया जाएगा। कार्यक्रम और झांकी को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां लगातार जारी हैं।


संबंधित समाचार