होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायगढ़ में अवैध स्क्रैप परिवहन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायगढ़ में अवैध स्क्रैप परिवहन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पूंजीपथरा थाना पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान 6 ट्रक और एक माजदा वाहन को जब्त किया, जिनमें भारी मात्रा में कबाड़ लोड था।

134 टन स्क्रैप और मैग्नीज मेटल बरामद

पुलिस की जांच के दौरान पकड़े गए वाहनों से करीब 134 टन स्क्रैप बरामद किया गया। इसके अलावा पूंजीपथरा स्थित एक मिनी राइस मिल के पास डंप करके रखे गए लगभग 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहा भी जब्त किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।

वाहनों सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त

इस कार्रवाई में जब्त किए गए ट्रक और माजदा वाहन की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह पूरी कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले के कई स्थानों पर अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है और एक जगह पर मैग्नीज मेटल भी डंप किया गया है। इसके बाद पुलिस ने तमनार चौक, पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई की।

दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने 6 ट्रकों और एक माजदा वाहन को रोककर जांच की। वाहनों में मशीनरी के लोहे के पार्ट्स, एंगल, सरिया और अन्य स्क्रैप लोड था, जिसे स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना बताई जा रही थी। जब वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने वाहनों और कबाड़ को जब्त कर कार्रवाई की।


संबंधित समाचार