होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Irani Dera Police Raid: ईरानी डेरे पर पुलिस की दबिश, निगरानी बदमाश रेहान को दबोचा

Irani Dera Police Raid: ईरानी डेरे पर पुलिस की दबिश, निगरानी बदमाश रेहान को दबोचा

Irani Dera Police Raid: राजधानी भोपाल के निशातपुरा और छोला क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले शातिर अपराधियों के गढ़ ईरानी डेरे पर पुलिस ने बड़ी दबिश दी है। वारंटियों और लंबे समय से फरार चल रहे आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए भोपाल पुलिस के 40 से अधिक हथियारबंद जवानों ने अमन कॉलोनी में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस हाई-प्रोफाइल रेड के दौरान पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब 3 थानों की टीम ने मिलकर 17 हजार रुपये के इनामी निगरानी बदमाश रेहान ईरानी सहित दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया।

कौन है रेहान ईरानी?

गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी रेहान ईरानी का राजधानी के क्राइम रिकॉर्ड में एक बड़ा नाम है। रेहान ईरानी केवल एक छोटा-मोटा बदमाश नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ भोपाल और आसपास के जिलों में लूट, जालसाजी, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले समेत कुल 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। रेहान की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए भोपाल, बैतूल और रायसेन तीन जिलों की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 17 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा था। वह काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर ईरानी डेरे में छिपा बैठा था।

कौन है रिजवान हुसैन?

पुलिस की इस दबिश के दौरान दूसरा शातिर अपराधी रिजवान हुसैन भी हत्थे चढ़ा है। रिजवान हुसैन के खिलाफ अकेले मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिजवान मुख्य रूप से सीमावर्ती राज्यों में बड़ी वारदातों को अंजाम देकर सुरक्षित छिपने के लिए भोपाल के ईरानी डेरे का इस्तेमाल करता था। 

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार इस पूरे सर्च ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए निशातपुरा, छोला मंदिर और गांधीनगर थानों की पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाई। 40 से अधिक जवानों ने तड़के ईरानी डेरे की सभी एग्जिट गलियों को सील कर दिया, जिससे बदमाशों को भागने या छतों से कूदने का मौका ही नहीं मिल सका। 

और भी खुलेंगे बड़े राज

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि रेहान ईरानी और रिजवान हुसैन की गिरफ्तारी के बाद, उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में हुई कई चोरियों, चेन स्नैचिंग और बुजुर्गों के साथ हुई ठगी की बड़ी वारदातों का सनसनीखेज खुलासा हो सकता है। 


संबंधित समाचार