होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM MODI MP VISIT: 6 जून को मप्र आएंगे PM मोदी, NTPC सुपर थर्मल पावर स्टेशन का करेगे भूमि पूजन, तैयारियां शुरू

PM MODI MP VISIT: 6 जून को मप्र आएंगे PM मोदी, NTPC सुपर थर्मल पावर स्टेशन का करेगे भूमि पूजन, तैयारियां शुरू

जबलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  6 जून को मप्र के दौरे पर आने वाले है। जहां वो नरसिंहपुर जिले के गदरवारा में एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन का भूमि पूजन करेंगे। आगमन को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारियां तेज कर दी है। तो वही सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किये जा रहे है। कार्यक्रम का समय अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है। पीएम सुबह ही मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। 

घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिलेगी मदद 

बता दें कि इस परियोजना से मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी और औद्योगिक व घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

इधर, पीएम के आगमन को लेकर भोपाल से लेकर कटनी तक जीआरपी और आरपीएफ द्वारा पीएम सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जबलपुर आने और जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों की डॉग और बम स्क्वाट द्वारा जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री के सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 
 


संबंधित समाचार