होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गुढ़ियारी अंडर ब्रिज बंद होने से बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

गुढ़ियारी अंडर ब्रिज बंद होने से बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किए जा रहे आवश्यक मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के कारण राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 गुढ़ियारी साइड स्थित एक्सप्रेस वे अंडर ब्रिज को आज से 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह निर्णय रेलवे अधिकारियों ने लिया गया है।  दरअसल इस दौरान अंडर ब्रिज पर कवर शेड लगाने, पाइपलाइन डालने और मरम्मत कार्य का काम किया जाएगा। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।

हजारों वाहनों पर पड़ेगा असर

यह अंडर ब्रिज रोजाना लगभग 20 से 25 हजार वाहनों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसके बंद होने से शहर के ट्रैफिक नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। अब वाहन चालक वैकल्पिक रूप से तेलघानी नाका अंडर ब्रिज और गुढ़ियारी नर्मदापारा अंडर ब्रिज का उपयोग करेंगे। इससे इन दोनों मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ सकता है।

ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त बल तैनात

ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात करने की तैयारी की है। तेलघानी नाका अंडर ब्रिज पहले से ही भारी ट्रैफिक दबाव वाला क्षेत्र माना जाता है, ऐसे में यहां जाम की स्थिति बनने की आशंका है। इसके साथ ही नर्मदापारा अंडर ब्रिज पर भी ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। दिन के समय मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है ताकि यातायात सुचारू रह सके।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेलघानी नाका ओवरब्रिज, चुनाभट्टी अंडरब्रिज, निर्धारित डायवर्जन रूट मार्गों का उपयोग करें, प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। रेलवे मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग को फिर से सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल 14 दिनों तक रायपुर के इस महत्वपूर्ण रूट पर सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


संबंधित समाचार