होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बंपर वोटिंग के बाद आज फैसला: छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू

बंपर वोटिंग के बाद आज फैसला: छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू

CG Election Results 2026: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 2026 के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। 1 जून को हुए मतदान के बाद अब सभी प्रत्याशियों की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, राज्य की राजनीतिक तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। इस चुनाव में नगर निकायों के कुल 82 पदों पर मतदान हुआ था, जिनमें 5 अध्यक्ष पद और 77 पार्षद पद शामिल हैं। वहीं पंचायत स्तर पर जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के कुल 1228 रिक्त पदों के लिए मतदान संपन्न कराया गया था।

बंपर मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल

इस बार मतदान प्रतिशत राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार काफी उत्साहजनक रहा। नगरीय निकाय चुनावों में 31,928 मतदाताओं में से 27,006 ने मतदान किया, जिससे 84.58% मतदान दर्ज हुआ। वहीं पंचायत चुनावों में 1,02,797 मतदाताओं में से 79,968 ने वोट डाले, जिससे 78.61% मतदान रिकॉर्ड हुआ। उच्च मतदान प्रतिशत ने सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं, क्योंकि मुकाबला कई सीटों पर बेहद कड़ा माना जा रहा है।

सुरक्षा के बीच हो रही मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। मतगणना के लिए प्रदेश के 13 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है, जहां 395 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सुबह से शुरू हुई मतगणना के साथ ही परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

स्थानीय निकायों पर सबकी नजर

इस चुनाव में पंचायत स्तर पर कई जगहों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं 5 अध्यक्ष और 71 पार्षद पदों के परिणाम पर विशेष नजर रहेगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों ने चुनाव परिणामों को प्रभावित किया है।

राजनीतिक महत्व भी बड़ा

हालांकि यह चुनाव गैर-दलीय आधार पर लड़ा जाता है, लेकिन इसके परिणामों को राजनीतिक दलों की जमीनी पकड़ और संगठनात्मक ताकत का पैमाना माना जाता है। ऐसे में आज आने वाले नतीजे प्रदेश की राजनीतिक दिशा भी तय कर सकते हैं।


संबंधित समाचार