इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार देर रात तेजाजी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार मिक्सर मशीन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टककर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके का मामला
बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त देर रात घर जा रहे थे। तभी नायता मुंडला पुल के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में आकिब पुत्र अयूब खान निवासी कटकटपुरा की मौत हो गई। जबकि समीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
फरार आरोपी चालक की तलाश जारी
इधर, हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर फरार आरोपी चालक की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि आकिब रात में अपने दोस्त समीर को छोड़ने नायता मुंडला इलाके में उसके घर जा रहा था। तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए।