होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM MODI: एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी का नरेंद्र मोदी किए उद्घाटन , दुनिया देखेगी भारत की ताकत

PM MODI: एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी का नरेंद्र मोदी किए उद्घाटन , दुनिया देखेगी भारत की ताकत

GUJARAT: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो का 12वां संस्करण शुरु हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम और उद्योग अपने रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान वहां देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री भी मौजूद रहे वो वहां रवांडा के रक्षा मंत्री मेजर जनरल अल्बर्ट मुरासिरा के साथ खास बातचीत की।

यह भी पढ़ें: शराब बंदी की मांग कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदर्शन के दौरान घेरा प्रशासन को

क्या कुछ खास देखने को मिलेगा इस कार्यक्रम में:
डिफेंस एक्सपो-2022 में रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति देखने को मिलेगी। भारतीय रक्षा उत्पादों के साथ-साथ स्टार्टअप और आधुनिक तकनीकों को शोकेस किया जाएगा।  इसके साथ ही इंडियन पवेलियन में भारत के 2047 के विजन को प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाला ड्रोन शो साबरमती रिवरफ्रंट पर किया जाएगा।डिफेंस मैनुफैक्चरिंग हब के क्षेत्र में उभरते हुए भारत की ताकत इस प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम में सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन प्रतिदिन शाम 4.45 बजे से साबरमती रिवर फ्रंट पर होगा। 
बता दें डिफेंस एक्सपो का आयोजन दो साल बाद हो रहा है। लेकिन पिछली बार 2020 में डिफेंस एक्सपो लखनऊ में आयोजित हुआ था। 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरपोल के 90वीं महासभा का उद्घाटन किया, कहा: भारत दुनिया के लिए एक केस स्टडी है


संबंधित समाचार