होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM MODI IN MORBI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहुंचे मोरबी, सिविल अस्पताल में घायलों से पूछा उनका हाल

PM MODI IN MORBI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहुंचे मोरबी, सिविल अस्पताल में घायलों से पूछा उनका हाल

MORBI : रविवार को ना सिर्फ गुजरात के लिए बल्कि पुरे देश के लिए  यह दिन काली रात के नाम से इतिहास के कागजो में जाना जायेगा जब रविवार की शाम को मोरबी के मच्छु नदी पर बने केबल पुल पर लोग घुमने आये थे।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश के सागर में एक युवक के सोते समय बिस्तर में मिला किंग कोबरा, सांप को देख उड़े युवक के होश

और अचानक पुल के टूट जाने से घटना के शिकार हो जाते है जिसमे 141 लोगो की मौत हो जाती हैं। 30 अक्टूबर रविवार की शाम हुए पुल हादसे में अब तक 135 शव बरामद हुए हैं। 125 लोगों की टीम और 12 नावों के साथ गोताखोर तलाशी कर रहे हैं। इस हादसे में किसी ने अपना जवान पुत्र खोया तो किसी ने अपनी माँ, किसी का कोख उजड़ा तो किसी के माथे की सिन्दुर मानो सब कुछ ख़त्म हो गया हो कुछ लोगो को मोरबी के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस पार्टी पर लगाए आरोप, राज्य में हो रही सियासी घमासान

इस घटना ने पुरे देश और देशवाशियो को झकझोर कर रख दिया।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कल मंगलवार को मोरबी के दौरे पर थे जहा उन्होंने मोरबी पहुचकर सबसे पहले घटनास्थल जाकर मच्छू नदी पर टूटे ब्रिज का मुआयना किया। जिसके पश्चात उन्होंने सिविल अस्पताल में घायलों का हाल जाना। इसके बाद वे अपनों को खोने वाले परिवारों से SP ऑफिस में मिले। प्रधानमंत्री ने यहां अफसरों के साथ बैठक भी की।

यह भी पढ़ें : यूपी के मदरसों में चल रहे सर्वे की रिपोर्ट पंहुची शासन को, 7500 मदरसा गैर- मान्यता प्राप्त


संबंधित समाचार