होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

'हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, सबको मरने नहीं दे सकता था...', स्मित माछर ने सुनाई आपबीती

'हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, सबको मरने नहीं दे सकता था...', स्मित माछर ने सुनाई आपबीती

फ्लाई दुबई की उड़ान में मुश्किल हालात के बीच यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित माछर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने उनके साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और उनके स्वागत के लिए तैयार है।

बातचीत के दौरान स्मित माछर ने उस घटना को याद किया, जब उड़ान के दौरान उन पर को-पायलट ने हमला किया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त विमान तेजी से नीचे आ रहा था और उन्हें एक पल के लिए भी हार नहीं माननी थी।

'मैं गिर चुका था, लेकिन मुझे लगा कि अगर मैंने कुछ नहीं किया तो...'

स्मित माछर ने पीएम मोदी को घटना के दौरान अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए कहा,

''मैं गिर चुका था, लेकिन मुझे लगा कि अगर मैंने कुछ नहीं किया तो...मैं अगर नहीं उठा तो...मैं 17 साल से जहाज उड़ा रहा हूं. मैं जब नीचे गिरा तो जहाज नीचे की तरफ आ रहा था. मुझे बिल्कुल पता था कि ये लास्ट पुश है स्मित कुछ कर दे. दरवाजा बस वही है, तब भी मैं मार खा ही रहा था. बाकी सबका भी वहां उतना ही रोल था. मैं सबको नहीं मरने दे सकता. मैं मुश्किल हालात में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था. मैं हमेशा पढ़ता हूं.''

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा,

''मैंने कभी सोचा नहीं था कि आपसे बातचीत होगी. मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं. गर्व महसूस हो रहा है. मैं उस मूवमेंट में, मैं लाइफ के लिए लड़ रहा था.''

पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

स्मित माछर के भावुक होने पर पीएम मोदी ने कहा,

''अगर मेरे सामने आप भावुक नहीं होगे तो कहां होंगे? आपने इतना बड़ा काम किया है, हर देशवासी दुनिया के लोग आपसे मिलने और बातचीत के लिए आतुर हैं. आपने हनुमान चालीसा की बात कही...मैं इसके लिए गीता बेन को प्रणाम करूंगा. मैं आपकी मां और पत्नी से बात की. बहुत हिम्मत से वो बात कर रहीं थी. पूरे देश का नाम आपने रौशन किया है.''

स्मित ने बातचीत के दौरान अपनी धार्मिक आस्था और देश से जुड़े रहने की बात भी कही।

''मैं सुबह में हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं. संस्कृति से दूर नहीं हूं. मैं यहां भी देश से दूर नहीं हूं.''

'आप जल्द ही स्वस्थ्य होंगे'- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि देशभर के लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

''आपके लिए दुआएं कर रहे हैं. पूजा प्रार्थना कर रहे हैं. उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. आप जल्द ही स्वस्थ्य होंगे. आपके स्वागत के लिए देश तैयार है. मैं सऊदी सरकार का आभारी हूं. आपको जब भी जरूरत लगे, हम फोन पर हैं. आपने सबको बचा लिया.''

पीएम मोदी ने स्मित माछर के फैसले और धैर्य की भी सराहना की।

''आपके धैर्य, सूजबूझ ने फिक्सन ऑफ सेकेंड में निर्णय लिया और इतने लोगों की जान बचा ली. हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले नहीं, देने वाले हैं.''

क्या हुआ था फ्लाई दुबई की उड़ान में?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान FZ1073 को उड़ान के दौरान आपात स्थिति का सामना करना पड़ा। विमान से इमरजेंसी मैसेज भेजे जाने के बाद उसे ऊंचाई से तेजी से नीचे लाया गया और सऊदी अरब के तबूक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाईअड्डे पर उतारा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद सामने आई जानकारी में बताया गया कि पायलट पर को-पायलट ने चाकू से हमला किया था। यात्रियों के मुताबिक, हमले के दौरान पायलट घायल हो गए थे। एक इजराइली यात्री ने बताया कि यात्रियों और चालक दल के एक सदस्य ने कॉकपिट में पहुंचकर पायलट पर काबू पाने में मदद की। घटना के पीछे की वजह और हमले के मकसद को लेकर जांच जारी है।


संबंधित समाचार