होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHINDWARA NEWS : नागद्वारी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, जांच जारी

CHHINDWARA NEWS : नागद्वारी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, जांच जारी

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में नागपुर के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पैदल नागपुर से पचमढ़ी के नागद्वारी दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। 

उमरानाला चौकी क्षेत्र की घटना

हादसा छिंदवाड़ा के उमरानाला चौकी क्षेत्र के सिमरिया मंदिर के पास हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत हालत में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि शव को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

दस्तावेजों के आधार पर हुई मृतक की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पहचान नागपुर के हिंगना निवासी कैलाश काचौरे के रूप में हुई है। कैलाश काचौरे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे। वर्तमान में वे ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। नागद्वारी दर्शन के लिए निकले कैलाश की हादसे में मौत के बाद उनके साथ जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा दुख में बदल गई।

 


संबंधित समाचार