होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : मप्र में हवाई सेवा का विस्तार ! जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान शुरू, वाटर कैनन से हुआ भव्य स्वागत

MP NEWS : मप्र में हवाई सेवा का विस्तार ! जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान शुरू, वाटर कैनन से हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर : मध्य प्रदश में हवाई सेवा को बेहतर करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज से जबलपुर और कोलकाता के बीच सीधी उडान सेवा शुरू हो गई है। जिसका संचालन हफ्ते में 3 दिन होगा। इतना ही नहीं अब यात्री दोनों शहर का सफर महज दो से ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी।

यात्रियों का बचेगा समय 

एलायंस एयर की इस सौगात से न सिर्फ अब यात्रियों का समय बचेगा। बल्कि मध्य प्रदेश और अन्य महा नगरों के बीच भी हवाई संपर्क बेहतर होगा। बता दें कि पहले दिन की इस पहली उड़ान में कुल 17 यात्री कोलकाता से जबलपुर पहुंचे, तो वही 28 यात्रियों बने जबलपुर से कोलकाता का सफर किया। 

वाटर कैनन से भव्य सौगात 

बता दें कि शनिवार को कोलकाता से उड़ान भरकर यह विमान सुबह 9:35 बजे डुमना विमानतल की जमीन पर उतरा तो प्रशासन और एविएशन अधिकारियों ने वाटर कैनन की मानार्थ सलामी देकर इसका भव्य स्वागत किया। 

मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी विमान 

फिलहाल यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। सीधी उड़ान शुरू होने से जबलपुर के साथ ही महाकौशल क्षेत्र के यात्रियों को भी कोलकाता के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिहाज से भी इस हवाई सेवा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुबह 7:05 बजे कोलकाता से उड़ान भरेगा

जारी शेड्यूल के अनुसार एलायंस एयर का एटीआर-72 विमान सुबह 7:05 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर सुबह 9:35 बजे जबलपुर पहुंचेगा। इसके बाद विमान सुबह 10:00 बजे जबलपुर से रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे कोलकाता पहुंचेगा। दोनों शहरों के बीच यात्रा करीब ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी।


संबंधित समाचार