होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

VIDISHA NEWS : बस किराया बढ़ने से बढ़ी परेशानी, स्कूल जाने वाले बच्चों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

VIDISHA NEWS : बस किराया बढ़ने से बढ़ी परेशानी, स्कूल जाने वाले बच्चों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

सिरोंज: मध्य प्रदेश सहित देशभर में बढ़ती महंगाई ने आम जनता का हाल बेहाल कर दिया है। राशन से लेकर बिजली और अब बसों का किराया बढ़ने से लोगों का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया है। इसी के चलते आज विदिशा ज़िले के सिरोंज में किराया वृद्धि को लेकर स्कूली बच्चे सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही न्यूनतम बस किराया पहले जैसे करने की मांग की। 

बस चलाओ और हमारी पढ़ाई बचाओ

मामला सिरोंज तहसील के गेहूंखेड़ी गांव का है। जहां किराया वृद्धि के विरोध में स्कूली बच्चे सड़क पर उतर आए और बस के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही किराया कम करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि पुराने किराए पर बस चलाओ और हमारी पढ़ाई बचाओ। 

अतिरिक्त खर्च परेशानी का कारण बन रहा 

बता दें कि किराया वृद्धि के चलते जबसे ज्यादा परेशानी रोज उप डाउन करने वाले यात्री और स्कूली बच्चो को हो रही है। बच्चों का कहना है कि पहले न्यूनतम बस किराया 5 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। आसपास के गांवों से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी का कारण बन रहा है। 

10 मिनट बाद बच्चों ने प्रदर्शन किया समाप्त 

करीब 10 मिनट तक किये प्रदर्शन के बाद बस चालक और कंडक्टर ने उन्हें समझाया कि किराए में बदलाव सरकारी आदेश के तहत किया गया है। इसी दौरान बस संचालक नरेंद्र सोनी ने बच्चों की समस्या सुनी और राहत देने का फैसला किया। उन्होंने स्कूल जाने वाले बच्चों से पुराना किराया ही लेने की घोषणा की। आश्वासन मिलने के बाद बच्चों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।


संबंधित समाचार