होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Betul news : बैतूल में बड़ा हादसा ! बारातियों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Betul news : बैतूल में बड़ा हादसा ! बारातियों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सिंगोट क्षेत्र में बारातियों से भरी एक पिकअप पलटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस दुखद हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए. जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। सभी लोग बारात लेकर खंडवा जिले के पिपलोद से बगडोना जा रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और लोग हादसे का शिकार हो गए.

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी

जानकारी के अनुसार, खंडवा के सिंगोट क्षेत्र से दो पिकअप वाहनों में बाराती बैतूल जिले के बगडोना गांव जा रहे थे। इसी दौरान महुपानी गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। 

शादी की खुशियां मातम में बदली

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में  55 वर्षीय भूरी बाई और आठ वर्षीय मयूर की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शादी की खुशियां मातम में बदलने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


संबंधित समाचार