नीमच : मध्य प्रदेश के नीमच में मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सभी मजदूर आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
घटना रात करीब 10 बजे की
दरअसल, मजदूरों से भरी पिकअप वाहन 26 मई की रात करीब 10 बजे तिलस्वा घाट के खतरनाक मोड़ पर बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जब की 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में पेंट की बाल्टियां लोड थीं। जिसकी वजह से संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
दुर्घटना के बाद से ड्राइवर घटनास्थल से फरार
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के धौलपुर से बांसवाड़ा की ओर जा रहा एक पिकअप ट्रक रात करीब 10 बजे तिलस्वा घाट पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 3 की जान चली गई। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस ने फरार चालक की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया है।