होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : ठंड के बीच छात्रों को राहत, किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर स्कूल जाने की मिली छूट, आदेश जारी

MP NEWS : ठंड के बीच छात्रों को राहत, किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर स्कूल जाने की मिली छूट, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के तहत अब सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ड्रेस के रंग से अलग किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर आने की छूट रहेगी।

DPI ने आदेश किया जारी

लोक शिक्षण संचालक डीएस कुशवाहा ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अलग-अलग रंग के स्वेटर पहनकर आने वाले विद्यार्थियों को कक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा।

क्लासरूम में जूते-चप्पल उतारना भी जरूरी नहीं

इसके अलावा बच्चों को जूते-चप्पल उतारकर कक्षा में प्रवेश करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा। यानी क्लासरूम के बाहर फुटवियर उतारना अनिवार्य नहीं होगा।

सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आदेश होगा लागू

DPI के ये निर्देश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होंगे। ठंड के मौसम में बच्चों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।


संबंधित समाचार