होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ! कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ! कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में शनिवार को हुए दुखद सड़क हादसे में एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र सुबह कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था, तभी हकीमपुरा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि मृतक का आधा शरीर ही गायब हो गया।

सुबह 07 -08 बजे हुआ हादसा

यह दुखद हादसा राजनगर क्षेत्र में रनेहफाल रोड पर सुबह करीब 07 और बजे के आस पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

कोचिंग से घर लौट रहा था छात्र

जानकारी के अनुसार, हकीमपुरा निवासी सुमित यादव (15) पिता रघुवीर यादव राजनगर में कोचिंग पढ़ने गया था। वह स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रनेहफाल रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश में था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

केस दर्ज

ग्रामीणों के मुताबिक, चालक शराब के नशे में ट्रक चला रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही बेटे की मौत से परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। 


 


संबंधित समाचार