धार : मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए लोकायुक्त की टीम जहां दिन रात काम कर रही है। तो वही दूसरी तरफ घूसखोरी का ताजा मामला धार से सामने आया है। जहां 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पटवारी प्रवीण पाटीदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
प्लाटों के नामांतरण के लिए मांगी थी घूस
जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी ने दो प्लाटों के नामांतरण के लिए प्रति प्लाट 10 हजार रुपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी अरुण कुमार तिवारी ने लोकयुक्त में कर दी। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया और सोमवार को मनावर तहसील के सामने 10 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सोमवार दोपहर 12 बजे की गई कार्रवाई
दोपहर करीब 12 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ट्रैप दल में कार्यवाहक रणजीत द्विवेदी, आरक्षक विजय कुमार, सतीश यादव, कमलेश परिहार, मनीष माथुर और कृष्णा अहिरवार शामिल थे।