होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHIND NEWS : बड़ी खबर ! भिंड में दिन दहाड़े जेल तोड़कर फरार हुआ कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

BHIND NEWS : बड़ी खबर ! भिंड में दिन दहाड़े जेल तोड़कर फरार हुआ कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद उप जेल से सोमवार दोपहर एक कैदी जेल तोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। जिसकी सूचना मिलने से जेल प्रशासन में जहां हड़कंप मच गया है। तो वही पुलिस ने फरार कैदी की गिरफ़्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। 

सीढ़ी छाड़कर फरार हुआ कैदी 

जानकारी के अनुसार, जेल में बंद कैदी अनिल गोयल दीवार पर बांस-बल्ली की मदद से चढ़ा और दीवार कूंदकर हुआ फरार। बताया जा रहा है कि जेल में मेस बैरिक के बगल में नई बैरिक बन रही थी, आज बैरिक का काम न होने का फायदा उठाकर कैदी फरार हो गया। कैदी के फरार होने की जानकारी जेल प्रशासन को तब लगी जब शाम को बंदियों की गिनती हुई। 

2025 से गोहद उपजेल में बंद था कैदी 

जानकारी के अनुसार फरार बंदी अनिल पुत्र रामसिंह जाटव निवासी खैरोली, हाल निवासी द्वारिकापुरी वार्ड क्रमांक-13 मौ का रहने वाला है। वह 20 नवंबर 2025 से गोहद उपजेल में बंद था। उसके खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस ने आरोपी के जल्द गिरफ़्तारी का किया दावा 

इधर, मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी गोहद महेंद्र गौतम ने बताया कि फरार बंदी की तलाश के लिए गोहद, गोहद चौराहा और मौ थाना पुलिस की टीमों को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगभग 6 माह बाद जेल से हुआ फरार

बता दें कि कैदी ने महज 6 महीने के अंदर जेल सुरक्षा व्यवस्थाओं को चकमा देकर फरार हो गया। यह कोई पहला मौका नहीं है। जब कैदी जेल से फरार हुआ है। इस तरह के कोई मामले सामने आ चुके है। 


 


संबंधित समाचार