होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHIVPURI NEWS : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को दिया 'खसम पूजन दिवस' का नाम, कहा - 'एक दिन व्रत, 364 दिन ताने ,,

SHIVPURI NEWS : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को दिया 'खसम पूजन दिवस' का नाम, कहा - 'एक दिन व्रत, 364 दिन ताने ,,

शिवपुरी : अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ को खसम पूजन दिवस’ बताया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पत्नियां पति की लंबी उम्र के लिए एक दिन व्रत रखती हैं लेकिन बाकी 364 दिन उन्हें ताने मारती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

कथा के दौरान दिया बयान

दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ को लेकर एक भक्त ने सवाल किया। जिस पर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए शास्त्री ने करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताया। 

'पत्नियां 364 दिन पतियों को ताने मारती हैं

शास्त्री ने हंसी-मजाक में करवा चौथ का नया नाम 'खसम पूजन दिवस' रख दिया। शास्त्री ने कहा, ‘पत्नियां पति की लंबी उम्र के लिए एक दिन पूरे नियम, श्रद्धा से व्रत रखती हैं, लेकिन बाकी 364 दिन पतियों को ताने मारती हैं।

इससे अच्छा तो हम कुंवारे ही मर जाते

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'कहां से मिल गए, किस मुहूर्त में शादी हुई थी, इससे अच्छा तो हम कुंवारे ही मर जाते।' इतना कहने के बाद उन्होंने गंभीर बात भी जोड़ी। कहा कि करवा चौथ पर जिस शिद्दत, साधना और समर्पण से पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की जाती है, वही भावना, प्यार और सम्मान पूरे साल पति-पत्नी के रिश्ते में बना रहना चाहिए, तभी व्रत सार्थक होगा। पश्चिमी संस्कृति के दौर में भारतीय परंपराओं को बनाए रखना जरूरी है।



संबंधित समाचार