रायपुर। छत्तीसगढ़ में खराब मौसम की आशंका के बीच रायपुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। रायपुर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान कल यानि की 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।
कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रायपुर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।
इस वजह से लिया गया फैसला
जारी आदेश के तहत सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल। सभी अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय में अवकाश रहेगा। प्रशासन का यह कदम खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।