होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : किसानों के लिए खुशखबरी! MP में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जानें कितना मिलेगा MSP

MP NEWS : किसानों के लिए खुशखबरी! MP में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जानें कितना मिलेगा MSP

भोपाल : मध्य प्रदेश में धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। जो की 20 जनवरी 2027 तक जारी रहेंगे। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए प्रशासन ने तैयारियां जहां तेज कर दी है। तो वही स्लॉट बुकिंग 25 नवंबर से शुरू हो गई। इतना ही नहीं समर्थन मूल्य पर ज्वार और बाजरा की खरीदी भी 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है जो 23 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगी खरीदी 

धान की खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगी। इसके लिए 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी की तारीख और केंद्र का चयन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं, जिससे उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

फसलों का समर्थन मूल्य भी निर्धारित 

इस वर्ष सरकार ने विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्य भी निर्धारित किए हैं। धान कॉमन का MSP 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। वहीं ज्वार मालदांडी 4073 रुपये, ज्वार हाइब्रिड 4023 रुपये और बाजरा 2900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

उपार्जन नए जूट बारदानों में किया जाएगा

उपार्जन व्यवस्था के तहत धान खरीदी में 46 प्रतिशत पुराने और 54 प्रतिशत नए जूट बारदानों का इस्तेमाल होगा। इनकी व्यवस्था खरीदी एजेंसी करेगी। जबकि ज्वार और बाजरे का उपार्जन नए जूट बारदानों में किया जाएगा।


संबंधित समाचार