होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Operation Leopard: धार में ऑपरेशन तेंदुआ सफल, खूंखार शिकारी पिंजरे में कैद

Operation Leopard: धार में ऑपरेशन तेंदुआ सफल, खूंखार शिकारी पिंजरे में कैद

Operation Leopard: धार जिले के गुजरी नगर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी की तलाश में जंगल से भटककर एक तेंदुआ इंसानी बस्ती में घुस आया। इस तेंदुए ने एक महिला सहित पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और खौफ के बाद आखिरकार देर रात करीब 12:30 बजे वन विभाग की टीम को इसे पकड़ने में सफलता मिली।

तेंदुए को काबू करने के दौरान कई चौंकाने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में तेंदुआ काबू करने की कोशिश कर रहे वनरक्षक पर अचानक हमला कर उसे घायल करता दिख रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में एक जांबाज वनरक्षक तेंदुए को दबोचकर पकड़ने की कोशिश करता नजर आया, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं।

नाले के पाइप में छिपा था शिकारी

लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुआ नाले के पास स्थित एक बड़े पाइप में घुसकर छिप गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धार वन विभाग और इंदौर के रालामंडल से विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर बुलाई गई। दिनभर घेराबंदी करने के बाद रात के अंधेरे में पिंजरा लगाकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

DFO का बयान: तेंदुआ स्वस्थ है

धार डीएफओ विजयानंथम टी.आर. ने बताया कि रेस्क्यू किया गया तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। प्राथमिक जांच और मेडिकल चेकअप के बाद इसे सुरक्षित घने जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग ने यह भी घोषणा की है कि तेंदुए के हमले में घायल हुए सभी ग्रामीणों के इलाज का खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

दहशत से मिली मुक्ति

तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही गुजरी नगर के निवासियों ने चैन की नींद ली। पिछले 15-20 घंटों से लोग घरों में दुबके हुए थे और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था। अब वन विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।


संबंधित समाचार