होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS : बेलगाम कचरा वाहन ने एक परिवार का बुझ गया चिराग, 2 की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

REWA NEWS : बेलगाम कचरा वाहन ने एक परिवार का बुझ गया चिराग, 2 की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रायपुर कर्चुलियान बाईपास पर हुई, जहां नगर निगम के कचरा वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

संजय गांधी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतक और घायलों की पहचान अज्ञात 

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल नगर निगम के कचरा वाहन को जब्त कर लिया है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 


संबंधित समाचार