होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP में 27% OBC आरक्षण पर फिर तेज होगी हलचल, 15 अक्टूबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी ओबीसी महासभा

MP में 27% OBC आरक्षण पर फिर तेज होगी हलचल, 15 अक्टूबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी ओबीसी महासभा

भोपाल। मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन की ओर से 15 अक्टूबर को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। 

मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

प्रस्तावित आंदोलन के तहत महासभा के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर विरोध जताएंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन का कहना है कि 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन आगे भी अलग-अलग चरणों में जारी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी रखने की तैयारी

इसके साथ ही ओबीसी महासभा आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी रखने की तैयारी में है। संगठन ने जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम निर्धारित करने की मांग भी उठाई है।

आरक्षण का मुद्दा फिर से गरमाया

इस घोषणा के बाद प्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा फिर से गरमाने के आसार हैं। अब 15 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।


संबंधित समाचार